*शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य कराया जाए:-डीएम*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल तथा मुख्य विकास अधिकारी श्री अमित आसेरी की उपस्थिति में विकास खंड मऊ के अंतर्गत महामति प्राणनाथ डिग्री कॉलेज मऊ मे, विकासखंड रामनगर, मानिकपुर एवं पहाड़ी के प्रांगण में तथा विकासखंड करबी के तहसील सभागार में उप जिलाधिकारियों, खंड विकास अधिकारियों, नोडल अधिकारियों, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों तथा ग्राम पंचायत सचिव एवं लेखपालों के साथ कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रगति के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक की गई।

जिलाधिकारी ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 का चुनाव नजदीक आ गया है इसको देखते हुए जनपद में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य कराया जाए इसके परिप्रेक्ष्य में आज यह समस्त विकास खंडों में बैठक की गई है कहा कि अब हमें पूरे जोर-शोर से लगकर टीकाकरण कराना है, उन्होंने समस्त अधिकारियों, सचिव, लेखपालों से कहा है कि इस कार्य में प्रथम टास्क में 18 वर्ष से अधिक उम्र के जिन लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन का प्रथम डोज नहीं लिया है उसकी सूची आशा एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के पास है उसी के आधार पर वैक्सीनेशन कराया जाना है, टास्क नंबर दो में जो लोग प्रथम डोज वैक्सीन की लगवा लिए हैं लेकिन 84 दिन पूर्ण होने के बाद द्वितीय डोज नहीं लगवाए हैं उनका टीकाकरण कराना है, टास्क नंबर तीन में जिन बच्चों की आयु 31 दिसंबर 2007 से पहले जिनका जन्म हुआ है वह 15 से 18 आयु के बच्चे हैं उनका वैक्सीनेशन कराएं तथा वैक्सीनेशन कि समय से फीडिंग पोर्टल पर अवश्य कराई जाए उन्होंने कहा कि 15 से 18 वर्ष के जो लड़के लड़कियां हैं उनके टीकाकरण जो विद्यालयों में अध्ययनरत हैं उनके कराए जा रहे हैं लेकिन जो गांव में हैं उनकी सूची बनाकर अपने अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर वैक्सीनेशन कराएं उन्होंने कहा कि जो आप लोगों को गांव वार सूची दी गई है उसमें यह भी देख लें कि लोगों को वैक्सीन लग गई है लेकिन पोर्टल पर फीड नहीं हुई तो उसकी जानकारी करके पोर्टल पर फीड कराएं उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग बाहर हैं उनके परिवार वालों से संपर्क करके कि वह लोग वहां पर वैक्सीन लगवाए हैं तो उसकी रिपोर्ट लेकर पोर्टल पर फीड कराएं,जिलाधिकारी ने सभी शासकीय कर्मचारियों से भी कहा है कि जिन लोगों की वैक्सीन प्रथम डोज की लग गई है और 84 दिन पूर्ण हो गए हैं तो वह सेकंड डोज अवश्य लगवा ले, उन्होंने कहा कि टास्क नंबर 4 में बुस्टर डोज में जिनके सेकंड डोज को लगे 9 माह हो गए हैं वह अपना बुस्टर डोज लगवा लें इसके साथ ही साथ जो 80 वर्ष के ऊपर के लोग हैं वह भी अपना बूस्टर डोज लगवाएं। जिलाधिकारी ने कहा कि अब यह संक्रमण लगातार बढ़ रहा है इसको देखते हुए हमें सतर्क दृष्टि रखते हुए जनपद में शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के कार्य को कराना है उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभी तक कार्य किया गया है जिसमें कुछ कमी रह गई है इसको देखते हुए हमें इस कार्य को पूरा करना है जनपद में अभी तक 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण की प्रथम डोज 91 प्रतिशत हुई है जो बचे हैं उन्हें शत-प्रतिशत वैक्सीन लगवाए सेकंड डोज पर भी अधिक फोकस करने की जरूरत है इसलिए यह प्रक्रिया अपनाकर जिला स्तरीय अधिकारियों को लगाकर जनपद में लोगों को खोज खोज कर वैक्सीनेशन कराना है उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों को निर्देश दिए कि जो जनपद में गांव वार कलस्टर बनाया गया है उसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमों को लगाकर उन टीमों के नाम मोबाइल नंबर आदि सूचना नोडल अधिकारियों को उपलब्ध करा दें ताकि वह अभियान चलाकर वैक्सीनेशन का कार्य करा सकें उन्होंने कहा कि यह अभियान अंतिम चरण पर है जो बचा है उसे पूरा कराना है,उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने वैक्सीनेशन कराया था और वह संक्रमित हो रहे हैं तो उसमें कोई बड़ी समस्या नहीं हो रही है। कहां की अभी तक बहुत ही धीमी गति से वैक्सीनेशन का कार्य हुआ है अब जो सुदूर के क्षेत्र छूट गए हैं उन्हें कवर करना है कुछ टीमों ने अच्छा कार्य किया है अब आप लोगों को इस कार्य को पूरा करने के लिए लगाया गया है आप लोग जी जान से लग कर चुनाव से पूर्व शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन करा दें।चुनाव के दौरान व्यक्तियों का आना जाना होगा जिससे संक्रमण बढ़ने की संभावना है इसको देखते हुए स्वास्थ्य टीमों को लगाकर घर-घर जाकर वैक्सीनेशन कराएं, जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी तथा खंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों पर शिक्षकों को भी लगाएं उन्हें भी निर्देश जारी करें की इस कार्य में सहयोग करें,इसी प्रकार उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी तथा पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए कि सभी उचित दर विक्रेताओं को निर्देश दे कि राशन वितरण के समय जिन लोगों को वैक्सीन नहीं लगी है उन्हें अवश्य लगवाने में मदद करें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के वैक्सीनेशन पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा भी लगातार समीक्षा की जा रही है और शत-प्रतिशत टीकाकरण के निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने उप जिलाधिकारियों,खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए कि एक प्रारूप निर्धारित कर प्रतिदिन नोडल अधिकारियों से प्रातः 10 बजे सूचना लें कि स्वास्थ्य टीमें पहुंची कि नहीं, 12 बजे, 3 बजे एवं 6 बजे सूचना प्राप्त करें की कितने लोगों को वैक्सीन प्रथम डोज, द्वितीय डोज एवं 15 से 18 वर्ष के बच्चों तथा बुस्टर डोज कितने लोगों को दिया गया इसकी सूचना प्राप्त कर उपलब्ध कराएं।
मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि आज हम लोग टीकाकरण के मुख्य कार्य के लिए बैठक की है इस कार्य को दस दिन के अंदर पूर्ण कराना है इसमें प्रतिदिन मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लगातार कोविड-19 वैक्सीनेशन की समीक्षा की जा रही है कहा कि जनपद में सबसे ज्यादा सेकंड डोज पर कमी है उसमें फोकस करना है जिन लोगों के प्रथम डोज लगने के 84 दिन पूर्ण हो गए हैं उसकी तथा जो 18 वर्ष से अधिक लोग हैं और उन्होंने प्रथम डोज वैक्सीन नहीं लगवाई है एवं जो 15 से 18 वर्ष के लोग हैं ड्यूलिस्ट भी आप लोगों को उपलब्ध कराई गई है उसी के आधार पर गांव में भ्रमण करके प्रधान, सचिव, लेखपाल व निगरानी समिति के साथ बैठक कर वैक्सीनेशन कराएं जो आप लोगों को प्रपत्र दिए गए हैं उसमें सामुदायिक स्वास्थ्य तथा प्राथमिक स्वास्थ्य वार ग्राम पंचायतों का विवरण दिया गया है उसमें व्यक्तियों के नाम नंबर आदि दिए गए हैं कोई समस्या हो तो परिवार रजिस्टर से भी मिलान किया जाए कि किन लोगों को कौन सी वैक्सीन नहीं लगी है उन्होंने नोडल अधिकारियों से कहा कि एएनएम, आशा तथा निगरानी समिति के साथ बैठक अवश्य करें,इसके साथ ही साथ गांव में नियुक्त पंचायत सहायकों तथा युवक मंगल दल के लोगों को भी इस कार्य में लगाया जाए चुनाव आयोग के निर्देशानुसार शत-प्रतिशत टीकाकरण अवश्य कराना है इसमें कोई भी व्यक्ति छूटने न पाए नोडल अधिकारी पूरी टीम को लगाकर कार्य कराएं जो गांव वार सूची दी गई है उसी के अनुसार टीकाकरण कराकर समय से डाटा की फीडिंग अवश्य कराई जाए।

संयुक्त विकास आयुक्त बांदा रमेश चंद्र पांडेय ने कहा कि वैक्सीनेशन के कार्य में आप सब लोग सहयोग करें ताकि जनपद में अधिक से अधिक वैक्सीनेशन का कार्य हो सके उन्होंने कहा कि कोविड-19 वैक्सीनेशन के लिए लगातार मंडलायुक्त द्वारा भी निर्देश जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने सभी अधिकारियों से कहा कि कोविड-19 टीकाकरण से कोई भी व्यक्ति जनपद का छूटे न इसका आप लोग विशेष ध्यान दें जनपद में प्रत्येक सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य टीमें गठित की गई हैं जो वैक्सीनेशन का कार्य किया जा रहा है वैक्सीनेशन से घबराने की जरूरत नहीं है लोगों को प्रेरित करके अधिक से अधिक वैक्सीनेशन कराएं।
बैठक के दौरान अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे सुनंदु सुधाकरण, उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, मऊ नवदीप शुक्ला, राजापुर प्रमोद कुमार झा, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र, जिला पूर्ति अधिकारी बी के महान सहित संबंधित अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी, नोडल अधिकारी, सचिव, लेखपाल सहित ब्लाक प्रमुख मानिकपुर अरविंद मिश्रा आदि लोग मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट