उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के प्रचार प्रसार हेतु मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस चलाई जा रही है जो आज 13जनवरी 2022 को चित्रकूट जनपद में पहुंची। चित्रकूट में पहुंचते ही मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस का स्काउट गाइड, एनसीसी ,व जनपद स्तरीय अधिकारियों ने स्वागत किया तथा जनपद भ्रमण के लिए कलेक्ट्रेट परिसर चित्रकूट से अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) कुँवर बहादुर सिंह एवं अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) वँदिता श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रवाना करने से पूर्व भारी भीड़ के बीच चित्रकूट इंटर कॉलेज के शिक्षक लालमन द्वारा कठपुतली के द्वारा मतदाता जागरूकता आधारित एकांकी वा गीत प्रस्तुत किया गया जिसको सभी लोगों ने खूब सराहा ।जनपद में दोनों विधानसभाओं के लिए 27 फरवरी को मतदान होना है जिस दिन जनपद के सभी मतदाता अपने बहुमूल्य अधिकार का प्रयोग अवश्य करें ।यह मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस कलेक्ट्रेट से होकर जिला मुख्यालय में जागरूकता रैली के रूप में मुख्य स्थलों व भीड़-भाड़ वाले स्थानों में 27 फरवरी को मतदान के लिए प्रचार प्रसार करते हुए कृषक इंटर कॉलेज भौरी से होते हुए मऊ पहुंची। जहां मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया गया ततपश्चात मऊ तहसील प्रांगण में भी कठपुतली नृत्य के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने का काम किया गया इस अवसर पर स्वीप कोऑर्डिनेटर डॉ एस कुरील तहसीलदार मऊ शशिकांत मणि सहित अनेकों लोग उपस्थित रहे यह मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस जनपद के विभिन्न हिस्सों में भ्रमण कर अंत में राजापुर तहसील होते हुए जनपद कौशांबी के लिए रवाना हो गई। मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस को जनपद में भ्रमण करने में जिला विद्यालय निरीक्षक/ नोडल ऑफीसर स्वीप बलिराज राम ,स्वीप आईकॉन मइयादीन पटेल ,जिला सचिव स्काउट सुरेश प्रसाद सहित स्काउट संस्था जुड़े मोहनलाल दीन ,आराधना सिंह, शहनाज बानो, अनु रंजना सिंह ,अमित सिंह लालमन अनिल सिंह ,श्याम बिहारी सिंह, जानकी शरण ,प्रमोद पाल, कुंवर सिंह आदि ने इस मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस को पूरे जनपद में घुमाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया इस कार्यक्रम में चार चांद लगाने में एनसीसी कैडेटों ने अपने बैंड पार्टी के साथ सहयोग प्रदान किया तथा स्काउट गाइड के बच्चे व शिक्षक भी इस मतदाता जागरूकता एक्सप्रेस घुमाने में अपना भरपूर सहयोग प्रदान किया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.