क्षेत्राधिकारी राजापुर ने थाना राजापुर अन्तर्गत ग्रामों में की जनचौपाल स्वतंत्ररूप से मतदान करने की अपील की

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक जनपद चित्रकूट धवल जायसवाल के निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक/नोडल अधिकारी चुनाव शैलेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी राजापुर एस0पी0 सोनकर द्वारा थाना राजापुर अन्तर्गत ग्राम लमियारी, विलास, तीरधुमाईगंगू, सिरावलमाफी में थाना राजापुर पुलिस की उपस्थिति में आमजनमानस के साथ जनचौपाल की गयी । जनचौपाल में क्षेत्रधिकारी द्वारा भयमुक्त आम जनमानस से भयमुक्त होकर एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपील की गयी तथा कोविड-19 के दृष्टिगत जारी गाइडलाइन का पालन करने तथा मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने हेत जागरूक किया । चित्रकूट पुलिस की पहल “भरोसा” के सम्बंध में आमजनमानस को जागरूक किया गया एवं भरोसा पत्र वितरित कर निर्भीक होकर स्वतंत्ररूप से मतदान करने की अपील की गयी। जनचौपाल में उ0नि0 कन्हैयालाल पाण्डेय, उ0नि0 सूबेदार बिन्द थाना राजापुर एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे ।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट