उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने प्राथमिक विद्यालय कटैया डांडी द्वितीय क्षेत्र मऊ एवं इंग्लिश मीडियम प्रायमरी स्कूल कोलमजरा प्रथम ब्लाक मऊ में मतदाता जागरूकता अभियान में चौपाल लगाकर 27 फरवरी 2022 को अधिक से अधिक मतदान अवश्य करने के लिए प्रेरित किया।जिलाधिकारी ने एकत्रित जनसमूह से कहा कि गत चुनावों में आपके क्षेत्र में मतदान प्रतिशत बहुत कम रहा है पिछले ग्राम पंचायत व विधान सभा चुनाव में वोट प्रतिशत बहुत कम था जो निराशाजनक है । स्वत्रंता पस्चात देश को एक संविधान मिला जब आप एक अच्छा जनप्रतिनिधि चुनेंगे तो वह जनप्रतिनिधि पहुंच कर आप की जन समस्याओं को सुनेगा। आप अपने वोट के बैल्यू को समझे। सभी वोट बराबर है कोई न छोटा न कोई बड़ा है इसमें सबकी भागीदारी होनी चाहिए लोकतंत्र का इतना बड़ा आयोजन होने जा रहा है जिसमें सरकारी पैसा काफी खर्च हो रहा है इसलिए शांतिपूर्वक एवं निर्भीक होकर वोट दें । सरकार द्वारा वोटिंग मशीन कन्याकुमारी एवं बेंगलुरु से मगाई है। जिसको वोट देना है आप दे सकते हैं आप लोग आने वाले विधानसभा सामान्य निर्वाचन- 2022 मतदान 27 फरवरी 2022 को अधिक से अधिक मतदान करें कहा कि उस दिन सार्वजनिक अवकाश भी रहेगा, बूथ लेवल ऑफीसरो से कहा कि जिन लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं है और वह 21 जनवरी 2022 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं उनके नाम अवश्य मतदाता सूची में जुड़वा दें, उन्होंने कहा कि 27 फरवरी 2022 को मतदान सुबह 7 बजे से सायं काल 6 बजे तक संपन्न होगा इस निर्वाचन में निर्वाचन आयोग द्वारा एक घंटा मतदान करने के लिए बढ़ाया गया है, कहा कि आप लोगों को मत देने का अधिकार दिया गया है जो कि कई देशों पर मतदान करने का अधिकार अभी भी नहीं है उन्होंने कहा कि इस को पाने के लिए बहुत से स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ने वाले बलिदान दिए इसके पहले कोई अधिकार नहीं था। उन्होंने कहा कि जिस तरह से बूंद बूंद से घड़ा भरता है उसी प्रकार आप लोग मतदान करेंगे तो यहां से प्रत्याशी चुनकर विधानसभा पहुंचेंगे, आप लोगों को भारतीय संविधान में यह अधिकार दिया गया है कि सभी लोग समान मताधिकार का निष्पक्ष व भयमुक्त होकर प्रयोग करें, जिला अधिकारी ने बताया कि 10 हजार कर्मचारी 862 बूथ एवं भारी मात्रा में कोर्स लगाए गए हैं 80 वर्ष से ऊपर व दिव्यांगजन लोग जो चल नहीं सकते उनको उनको भी ऑर्गेनाइज करके वोट डालें उन्होंने कहा कि हार जीत का मार्जिन अब कम है यह ऐसा हथियार है जो आपके वोट का अधिकार को एक झटके में बदल सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि पोस्टमैनों के द्वारा आप लोगों को मतदाता पहचान पत्र दिया जाएगा इसके अलावा मतदान के लिए और विकल्प भी दिए गए हैं जिसमें आप लोग अधिक से अधिक अपने अपने बूथों पर पहुंचकर अधिक से अधिक इस लोकतंत्र के महापर्व पर भाग लेकर मतदान करें। उन्होंने यह भी कहा कि जो सेकंड डोज नहीं लगाए हैं वह वैक्सीनेशन करा लें। जिलाधिकारी ने दोनों स्थलों पर सपथ दिलाये। कोलम जरा के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों एक सुन्दर गीत प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि हम शपथ दिला कर जा रहे हैं मुझे उम्मीद है कि शत प्रतिशत मतदान होगा।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक वंदिता श्रीवास्तव ने कहा कि विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के चुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है अगर मतदान करने से पहले आप अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार के बारे में जानना चाहते हैं तो अब यह काम काफी आसान है निर्वाचन आयोग ने मोबाइल ऐप ,नो योर कैंडिडेट, लांच किया है इसकी मदद से घर बैठे प्रत्याशियों के बारे में सारी जानकारी ले सकते हैं आप लोग गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड ,नो योर कैंडिडेट, एप यानी केवाईसी को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर अपने मोबाइल फोन में डाउनलोड कर सकते हैं जिसमें प्रत्याशियों द्वारा नामांकन दाखिल करते समय दी गई तमाम तरह की जानकारियां इस एप पर अपलोड की जाती है जिसे लोग आसानी से देख सकते हैं। इसी प्रकार सी विजिल एप ही लागू है जो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करता है तो उसकी जानकारी दें जिसमें जो उड़नदस्ता टीम कार्य कर रही है वह उनके खिलाफ कार्यवाही करेगी। इसके अलावा 1950 टोल फ्री नंबर भी लागू है जिस पर भी आप शिकायत कर सकते हैं यह नंबर 24 घंटे सक्रिय है उन्होंने कहा कि आप लोग आने वाले विधानसभा चुनाव 27 फरवरी 2022 को अधिक से अधिक अपने मत का प्रयोग करें।इस अवसर पर नायब तहसीलदार मऊ धासी राम, स्वीप क्वार्डिनेर डा0 एस0 कुरील, , बी0एल0ओ0 सुशीला देवी, विद्या देवी वअन्य संबंधित अधिकारी बूथ लेवल ऑफिसर एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.