उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने अशोक पब्लिक स्कूल खोह में होने वाले मतदान कार्मिको की प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिसमें टोटल 8 कमरों में प्रशिक्षण दिया जाएगा जिसमें प्रत्येक कमरे में 40 कार्मिको को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें प्रथम पाली सुबह 10 बजे से 1 बजे तक एवं द्वितीय पाली 2 से 5 तक रहेगा। उन्होंने कहा कि ईवीएम का प्रशिक्षण भली भांति से समझ ले सीख लें जिससे कि निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण चुनाव हो सके। उन्होंने सख्त आदेश दिए कि यहां पर साफ- सफाई एवं पानी की व्यवस्था रहनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि जो लोग बूस्टर डोज नहीं लगाए हैं वह बूस्टर डोज लगवा ले। कहा कि प्रत्येक प्रशिक्षण शेषन के अंत में जो भी कर्मचारी अनुपस्थित रहेंगे तो उनकी सूचना निर्वाचन आयोग को दी जाएगी। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने तहसील कर्वी में गए जहां पर निर्वाचन सामग्री रखी जा रही है उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के लिस्ट के अनुसार जिस नंबर से सामग्री रखी गई है उसी नंबर से रखा जाए यह व्यवस्था क्रम से होनी चाहिए उन्होंने ने कहा कि पूरी सावधानी के साथ इसको पूरा कराएं तथा समय से हो जाए उन्होंने यह भी कहा कि जो भी सामान खराब है उसको बदल दिया जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी कुंवर बहादुर सिंह, अपर उप जिलाधिकारी राजबहादुर, परियोजना निदेशक ऋषि मुनि उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी राज कुमार त्रिपाठी, जिला विद्यालय निरीक्षक बलराज राम, बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र आदि संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.