चोरी के सामान सहित चार चोर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप व उनकी टीम द्वारा चित्रकूट स्टोन मिल में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए चार आरोपियों को चोरी किये गये 10 गाटर के साथ गिरफ्तार किया गया। उल्लेखनीय हैं कि बीते मंगलवार को नत्थूलाल पुत्र रामचन्द्र निवासी चकलाराजरानी कोतवाली कर्वी द्वारा थाना भरतकूप में सूचना दी गयी कि बीती 21 फरवरी की रात्रि में चित्रकूट स्टोन मिल रौली कल्याणपुर थाना भरतकूप से आरोपी फूलकुमार पुत्र शिवप्रसाद वर्मा, अश्वनी पुत्र राजकुमार, रामबाबू पुत्र शिवऔतार निवासीगण रौली कल्याणपुर थाना भरतकूप व संजीव गुप्ता पुत्र मुनीम निवासी किदवई नगर थाना कबरई जनपद महोबा द्वारा दो-छह फिट तक के पांच इच चौड़े लोहे के 10 गाटर चोरी कर लिए गए है तथा जान से मारने की धमकी दी है। इस सूचना पर थाना भरतकूप में आरोपियों के विरुद्ध सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग पंजीकृत किए गए। इस घटना के अनावरण व आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक थाना भरतकूप दुर्गेश प्रसाद गुप्ता को निर्देश दिये। इसी क्रम में थाना भरतकूप के उपनिरीक्षक मोहम्मद नईम व उनकी टीम आरक्षी विकास, महेन्द्र कुमार व मयंक तिवारी द्वारा घटना का सफल अनावरण करते हुए इन चारों आरोपियों को चोरी किये गये लोहे के 10 गाटर (वजन लगभग डेढ़ क्विंटल) के साथ गिरफ्तार किया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट