राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकर नगर
समग्र शिक्षा के अंतर्गत माध्यमिक शिक्षा स्तर के जनपद स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन डॉ अशोक कुमार स्मारक इंटर कॉलेज अकबरपुर में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक प्रवीण कुमार मिस्र ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर विज्ञान प्रदर्शनी के शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम जनपद के लगभग 30 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मुख्य विषय के अंतर्गत अपने वैज्ञानिक मॉडल के साथ प्रतिभाग किया।कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि श्रीषपति त्रिपाठी सहायक लेखा अधिकारी माध्यमिक शिक्षा अंबेडकरनगर रामतीर्थ वर्मा प्रधानाचार्य अशोक स्मारक , हरेंद्र प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज अकबर पुर ,सुमित्रा देवी, डायट प्रवक्ता ऐश्वर्या लक्ष्मी, शशिकांत त्रिपाठी,प्रवक्ता छाया देवी ,जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से इंद्रजीत,अभिषेक तिवारी आदित्य पटेल आदि उपस्थित रहे। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक निरंजन लाल, विज्ञान भारती के जिला समन्वयक नीरज यादव, यूथ आइकन प्रवीण कुमार गुप्ता ने बच्चों को विज्ञान एवं नवाचारी माडलों के लिए प्रेरित किया।विज्ञान शिक्षक सुशील कांत दुबे, मनोज, विज्ञान भूषण, राजबहादुर आदि कार्यक्रम में उपस्थित रहें।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा ब्यूरो चीफ अंबेडकरनगर
You must be logged in to post a comment.