ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश शहीद दिवस पर रक्तदान शिविर लगाएगा

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के द्वारा शहीद दिवस पर 23/03/2021 दिन बुधवार सुबह 9:00 बजे से लाइफ केयर ब्लड बैंक हाईवे प्लाजा के सामने नेशनल हाईवे नंबर दो मथुरा में लगने वाले शिविर की लगाया जाएगा इस शिविर में रूलर डेवलपमेंट इंडिया फाउंडेशन , भगत सिंह आर्मी ,मानव भागवत सेवा संस्थान, अंशु ब्यूटी केयर सहभागिता करेंगे विनोद दीक्षित ने बताया प्रत्येक रक्तदाता प्रशस्ति पत्र के साथ उसकी सुरक्षा के लिए दिया जाएगा हेलमेट या फिर गर्मी काल में पानी की बोतल l रक्तदान शिविर को सफल बनाने के लिए सभी लोगों को इस रक्तदान शिविर में अपना रक्तदान अधिक से अधिक करना चाहिए जिससे जरूरत के समय किसी की जिंदगी बचाई जा सके l हमारे द्वारा चलाई जा रही मुहिम जिंदगी अनमोल है इससे बचाना हम सब की जिम्मेदारी इसी अभियान के अंतर्गत हम समय-समय पर लोगों की मदद के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन समय-समय पर करते रहते हैं कोरोना काल में वा डेंगू काल के सड़क हादसों में पिछले एक वर्ष में रक्त वीरों की मदद से 500 लोगों की जिंदगी बचाने में सहयोग किया गया है संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने रक्त दाताओं के रजिस्ट्रेशन के लिए हेल्पलाइन नंबर 8266001000 शुरू किया है इस नंबर पर कोई भी व्यक्ति की रक्त देने के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकता है l रक्तदान शिविर का संयोजक महिला युवा महानगर अध्यक्ष सुश्री पूजा सिसोदिया को बनाया गया लाइफ केयर ब्लड बैंक के निर्देशक बृजेश शर्मा ने कहा शहीद दिवस पर होने जा इस रक्तदान शिविर में युवा महिला और पुरुष पहली बार बड़ी संख्या में देश के नाम रक्तदान करेंगे उन्होंने सभी रक्त वीरों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान करने की अपील की है | फोटो परिचय संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित रक्तदान शिविर के बारे में जानकारी देते हुए ।

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा