एसपी के नेतृत्व में चित्रकूट पुलिस द्वारा दंगा नियन्त्रण हेतु मॉकड्रिल अभ्यास

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट।पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के नेतृत्व में चित्रकूट पुलिस द्वारा कर्वी शहर में दंगा नियंत्रण हेतु मॉक ड्रिल अभ्यास किया गया । पुलिसकर्मियों को दंगाइयों से निपटने के गुर सिखाये गये तथा रिहर्सल के दौरान भीड़/दंगाइयों को तितर-बितर करने के भी विभिन्न तरीकों का अभ्यास कराया गया । पुलिसकर्मियों द्वारा मुस्तैदी के साथ दंगा नियंत्रण के अभ्यास को किया गया ।

मॉक ड्रिल रिहर्सल में अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, क्षेत्राधिकारी नगर शीतला प्रसाद पाण्डेय, क्षेत्राधिकारी मऊ सुबोध गौतम, क्षेत्राधिकारी कार्यालय/लाइन्स हर्ष पाण्डेय, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे ।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट