उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। जिला में इन दिनों जहां अवैध खनन के साथ ओवरलोडिंग का खेल जारी है वहीं आपको बता दें कि ओवरलोडिंग के खेल में राजस्व विभाग खनिज विभाग के साथ आरटीओ विभाग की भी अहम भूमिका देखने को मिल रही है आरटीओ विभाग के द्वारा करवाई ना करने की वजह से जिले में लगातार ओवरलोडिंग का खेल जारी है ।और बड़े-बड़े हाइवा ट्रक व ट्रेलर के माध्यम से खनिज माफियाओं के द्वारा ओवरलोड ट्रकों के माध्यम से परिवहन किया जा रहा है क्षमता से अधिक भार होने की वजह से जिले की सड़कें गड्ढे के रूप में तब्दील हो रही है। लेकिन आरटीओ विभाग दफ्तरों में आए आराम फरमाते देखा जा रहा है। यही वजह है कि जिले में ओवरलोड वाहनों का खेल जारी है।
सूत्रों की माने तो सूत्रों का कहना है कि आरटीओ विभाग जब वाहनों की चेकिंग करता है तो आरटीओ विभाग उस समय अपने आंख में पट्टी बांधकर वाहनों की चेकिंग करता है। चेकिंग के दौरान कार्यवाई की जगह सिर्फ वसूली का अनोखा खेल खेलकर अपने पॉकेट को भरने का कार्य किया जाता है। और यही वजह है कि जिले में परिवहन विभाग के नियमों को ताक में रखकर खुलेआम ओवरलोड वाहन फर्राटे भर रहे हैं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.