एंबुलेंस बनी अस्पताल, जच्चा बच्चा स्वस्थ

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट । 108, 102 एंबुलेंस के प्रोग्राम मैनेजर हिमांशु शुक्ला ने बताया कि कर्वी ब्लॉक के बारामाफी गांव निवासी महेश ने 108 पर कॉल करके बताया कि उसकी पत्नी मीरादेवी को प्रसव पीड़ा हो रही है। इस पर 14 मिनट के अंदर एंबुलेंस गांव में पहुंच गई व महिला को लेकर अस्पताल जा रही थी, तभी रास्ते में महिला को प्रसव पीड़ा तेज होने पर एंबुलेंस के ईएमटी आनन्द कुमार व पायलट दुर्गेश कुमार और आशा शिवकन्या ने मरीज की हालत को देखते हुए एंबुलेंस को रोककर प्रसूता की सकुशल डिलीवरी कराई। इस दौरान महिला ने पुत्री को जन्म दिया। पुत्री व महिला दोनों स्वस्थ एवं उनको शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल लाकर भर्ती किया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट