*57 लाख 51 हजार में टांडा नगर क्षेत्र टैक्सी स्टैंड की नीलामी*

राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अम्बेडकर नगर

टांडा नगर क्षेत्र टैक्सी स्टैंड की नीलामी अयोध्या निवासी रमाकांत पांडे के पक्ष में 57 लाख 51 हजार रुपए में 31 मार्च 2023 तक स्वीकृति हो गई है टांडा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉक्टर आरपी श्रीवास्तव ने ठेकेदार को कार्य आदेश पत्र जारी करते हुए निर्देशित किया है व्यवसायिक एवं वाहन चलाकर आजीविका चलाने वाले प्राइवेट बस टैक्सी टेंपो कार ट्रक ट्रैक्टर आदि से बोर्ड द्वारा स्वीकृति दर से वसूली कर सकते हैं ,कार्यादेश पत्र स्पष्ट किया गया है टोकन की वसूली निर्धारित स्थल पर करेंगे लेकिन अगर कोई व्यवसायिक वाहन चलाकर कमाई करने वाला टैक्सी स्टैंड से चकमा अथवा धोखा देकर अन्य स्थान पर चला जाता है तो उससे भी वसूली कर सकते हैं । टांडा नगर क्षेत्र में व्यवसायिक वाहनों से आजीविका चलाने वालों ई रिक्शा चालकों तथा मालवाहक चालकों को अब नगर क्षेत्र में प्रवेश करने पर प्रत्येक दशा में पार्किंग शुल्क देना ही होगा। और निर्धारित स्थल से अगर वाहनों को चकमा और धोखा देकर नगर क्षेत्र में कहीं ले जाते हैं तो भी ठेकेदार द्वारा आपसे टोकन की वसूली की जाएगी।
टोकन वसूली की दर बोर्ड द्वारा स्वाकृति कराने का दावा किया गया है प्राइवेट बस मिनी बस 150 रुपए ,जीप कार टैक्सी टेंपो विक्रम सोमो मार्सल ₹100 ,ऑटो रिक्शा छोटे टेंपो ₹70, बैटरी रिक्शा प्रतिदिन ₹20 ,मालवाहक ट्रक अथवा बड़े वाहनों को ढाई ₹200, छोटे वाहन जैसे मैजिक पिकअप ट्रैक्टर चालकों को प्रतिदिन ₹80 के हिसाब से टोकन अदा करना होगा।