उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव द्वारा मानिकपुर में बने बरदहा बांध का बीते दिन निरीक्षण किया था। जिसमें पानी की बरबादी को लेकर काफी रोष व्यक्त किया था तथा सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया था कि बांध का पानी बने गेट से बहना नही चाहिए। इसकी तत्काल मरम्मत कर ठीक कराया जाय तथा बरदहा मुख्य नहर का प्रोजेक्ट बना कर शासन को जल्द भेजा जाए।
जल शक्ति मंत्री के निर्देश का पालन करते हुए सिंचाई विभाग के इंजीनियर तत्परता से बांध के गेटो की मरम्मत का कार्य प्रारम्भ कर दिया है तथा बर्दाहा मुख्य नहर का सर्वे का कार्य भी शुरू हो गया है , भोपाल से आई टीम तथा सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता व जूनियर इंजीनियर द्वारा डी 0 जी 0 पी 0 एस 0 मशीन से सर्वे का कार्य संयुक्त रूप किया जा रहा है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता गुरु प्रसाद ने बताया कि बरादहा बांध के नहर के गेट लगभग 40 वर्ष पुराना हो गया है जिसे झांसी से मिस्त्री बुला कर पुराने गेट को निकाला जा रहा है इसमें नया गेट लगाने कि कार्यवाही की जा रही है।तथा नहर के सर्वे का कार्य भी किया जा रहा है जिसका जल्द से जल्द प्रोजेक्ट बना कर शासन को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि वर्षा पूर्व बांध के गेट की पूर्ण मरम्मत करा दिए जाएगा , इस वर्ष एक भी पानी बरवाद नहीं होगा।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.