मथुरा के सामाजिक कार्यकर्ता विनोद दीक्षित की शिकायत का प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लेते हुए चलाया पूरे प्रदेश में अभियान

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मथुरा ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जनजागरूकता समिति रजि उत्तर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित के द्वारा लगातार जाम की समस्या को लेकर जिला प्रशासन से शिकायत किये जाने के बाद जाम को लेकर कोई हल नहीं निकला तो प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लगातार शिकायत करने के बाद मुख्यमंत्री के द्वारा शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पूरे प्रदेश के जिलाधिकारीओं के लिए जाम की समस्या को लेकर सख्त निर्देश दिए हैं | संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारी समिति लगातार जाम की समस्या को लेकर बेहद गंभीर रही है | जाम को लेकर जिला प्रशासन वा प्रदेश सरकार को समय-समय पर अवगत करवाते आ रही है | प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जाम की समस्या को लेकर दिए गए कड़े निर्देश का समिति स्वागत करती है | जो सक्षम विभाग या जिम्मेदार अधिकारी जाम के लिए जाम की समस्या के लिए गंभीर नहीं होगा उसकी शिकायत समिति प्रदेश के मुख्यमंत्री से समय-समय पर करेगी | फोटो परिचय : संस्थापक अध्यक्ष विनोद दीक्षित

रिपोर्टर विनोद दीक्षित मथुरा