उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल तथा पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की उपस्थिति में शनिवार को तहसील सभागार राजापुर में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को सुनकर सम्बंधितों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।
समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों से कहा कि प्राप्त 69 समस्याओं में से 12 शिकायतों का निस्तारण संबंधित विभागों से मौके पर ही निस्तारण कराया गया है तथा बाकी सभी समस्याओं का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण रहे, इसका ध्यान दे। कहा कि समस्या के निस्तारण की जानकारी मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से समस्या ग्रस्त व्यक्ति से ली जाती है। कहा कि विभागीय नियमों व प्रक्रिया के अनुसार संबंधित व्यक्ति की समस्या को सुनकर मौके पर जाकर निस्तारण करें तथा निस्तारण की सही रिपोर्ट भी लगाई जाए, इसमें किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने उपजिलाधिकारी राजापुर प्रमोद कुमार झा से कहा कि तालाब, सड़क या अन्य सरकारी भूमि में जो लोग अवैध कब्जा किए है, उन्हें तत्काल अभियान चलाकर हटाया जाए तथा जो भूमि संबंधी मामले प्राप्त हुए हैं, उसमें राजस्व तथा पुलिस की टीम मौके पर जाकर निस्तारण कराएं।
इस मौके पर उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार झा, तहसीलदार राजापुर आर के त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी आर के त्रिपाठी, परियोजना निदेशक ऋषिमुनि उपाध्याय, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी, जिला पंचायत राज अधिकारी तुलसीराम, उपनिदेशक कृषि बाल गोविंद यादव, जिला विद्यालय निरीक्षक बलिराज राम, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव रंजन मिश्र आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.