*समर कैंप में विद्यार्थियों को कराया गया योग प्राणायाम*

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि अंबेडकर नगर

टांडा आदर्श जनता इंटर कॉलेज में शनिवार को समर कैंप के समापन पर खेल अध्यापक पवन कुमार चौरसिया ने बच्चों योग शब्द यूज से बना है जिसका अर्थ होता है जोड़ना या मिलाना , प्राणायाम बच्चों सांस लेने, छोड़ने की क्रिया को ही , प्राणायाम कहते हैं सांस का आना-जाना जीवित होने का प्रमाण है ,सांस रुकने से ही मौत होती है, इसलिए प्रत्येक बच्चो को नियमित रूप से 10-15 मिनट व्यायाम करना चाहिए , नित्य अभ्यास से होने वाले लाभ के विषय के बारे में बताया गया, भस्त्रिका प्राणायाम, कपालभाति प्राणायाम, अनुलोम विलोम, भ्रामरी प्राणायाम, सूर्य नमस्कार करवाया गया ओम की धुन से कार्यक्रम की शुरुआत की गई विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य देवी प्रसाद विश्वकर्मा ने कहां करो योग रहो निरोग योग से ही स्वस्थ मस्तिष्क का निर्माण होता है उन्होंने कहा की अगर हमें स्वस्थ रहना है तो प्रतिदिन योग करना होगा तथा योग प्राणायाम के नित्य अभ्यास से होने वाले लाभ के बारे में बताया और सूर्य नमस्कार क्रिया योग ध्यान से एकाग्रचित्र होने के विषय के बारे में जानकारी दी कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य देवी प्रसाद विश्वकर्मा ने किया जबकि अध्यक्षता प्रधानाचार्य रामतीर्थ विश्वकर्मा ने की जिसमें विशेष रुप से शिक्षक सुशील कुमार मौर्य मानस द्विवेदी सत्यम सिंह शिवदीप बर्मा सर्वेश कुमार वर्मा सुनील चंद्र शुक्ला निरंजन लाल जेबा नाज वर्षा गुप्ता मंतशा अंजुम ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की

रिपोर्ट पवन चौरसिया ब्यूरो प्रमुख अयोध्या मंडल