तमंचा-कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन पाताल के क्रम में थानाध्यक्ष सरधुआ प्रवीण सिंह तथा उनकी टीम आरक्षी वेद प्रकाश व बब्बू द्वारा आरोपी वीरेन्द्र पुत्र राम कुशवाहा निवासी मुनगुस थाना तिंदवारी जनपद बांदा को तमंचा-कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में आरोपी के विरुद्ध थाना सरधुआ में आम्र्स एक्ट के तहत मामला पंजीकृत किया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट