बच्चा लाल बने व्यवसायिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय(दैनिक कर्मभूमि)चित्रकूट: माध्यमिक व्यवसायिक शिक्षण संघ उत्तर प्रदेश की प्रदेश स्तरीय बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवानी यादव ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया है। गत दिवस लखनऊ में हुई बैठक में समस्त व्यवसायिक शिक्षक-शिक्षिकाओं ने एक राय होकर बच्चालाल को प्रदेश अध्यक्ष, श्रीनारायण चतुर्वेदी को प्रदेश महामंत्री, राम सिंह को प्रदेश कोषाध्यक्ष व कमलेश कुमार श्रीवास्तव को प्रांतीय वित्त नियंत्रक चुना है। नए प्रदेश अध्यक्ष बच्चालाल ने कहा कि वह व्यवसायिक शिक्षकों की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठापूर्वक संघर्ष करेंगे। यह जानकारी संघ के मंडल अध्यक्ष देश राज सिंह ने दी।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट