निजी खेती की जमीन पर दबंग बनाना चाहता है रास्ता

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) मानिकपुर, चित्रकूट: तहसील अंतर्गत गौतमपुर रुखमा खुर्द निवासी भाइयों विजयशंकर और उमाशंकर पुत्रगण स्व. अंबिका प्रसाद पांडेय ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गांव के ही दबंग राम अभिलाष शुक्ल पर भूमिधरी पर रास्ता बनाने की शिकायत की है। इनका कहना है कि इसका विरोध करने पर फर्जी मामले में जेल भिजवाने की धमकी देता है।

विजयशंकर और उमाशंकर ने बताया कि रुखमाखुर्द गांव में उनकी संक्रमणीय भूमि है। यह खेती के लिए है। इस पर कभी कोई रास्ता नहीं रहा है। साथ ही इस जमीन का कोई भाग कभी ग्रामसमाज की संपत्ति भी नहीं रहा। वर्तमान समय में गांव निवासी दबंग राम अभिलाष शुक्ला जेसीबी से खुदाई कर रास्ता बनाना चाहता है। विरोध करने पर वह जेल भिजवाने की धमकी देता है। इनका कहना है कि अगर रास्ता बन गया तो उन लोगों का भारी नुकसान होगा। खेती करना मुश्किल हो जाएगा और अन्ना मवेशियों से सुरक्षा संभव न होगी। जिलाधिकारी से मामले की जांच कराने और सरकारी जमीन पर रास्ता बनवाने की गुहार की है।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट