उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: आगामी त्योहार बकरीद, कांवड़ यात्रा, सावन मेला आदि को शान्तिपूर्ण, सकुुशल एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाए जाने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में शुक्रवार को विभिन्न सम्प्रदायों के धर्म गुरुओं एवं आयोजन समिति के पदाधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न सम्प्रदायों के लोगों से कहा कि 10 जुलाई से 18 अगस्त तक बकरीद, सावन का महीना, नाग पंचमी, रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस का त्यौहार है। कहा कि त्योहारों की शुरुआत बकरीद 10 जुलाई से होगी। कहा कि बकरीद के दिन सार्वजनिक स्थलों पर कुर्बानी नहीं होगी तथा जो प्रतिबंधित पशु है, उनकी कुर्बानी भी नहीं होगी। साथ ही जहां-जहां परम्परागत रूप से नमाज होती है, वहीं पर होगी। सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि कुर्बानी के बाद जो अवशेष रहता है, उसके निस्तारण की विशेष व्यवस्था कर ली जाये। पिछले वर्षों में जो व्यवस्था रही है, उसकी भी समीक्षा कर ली जाएं। कहा कि जहां पर भी कुर्बानियां दी जाएं, वहा के आयोजक सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सामंजस्य बनाकर अवशेषों का उचित स्थान पर निस्तारण करंे। कहा कि दोपहर 12 बजे एक बार नगरपालिका अपनी कूड़ा गाड़ियां संबंधित क्षेत्रों में जरूर घूमाएं, जिससे अवशेषों का निस्तारण किया जा सके। कहा कि इस दौरान किसी भी हालत में पालिथीन का उपयोग नहीं होना चाहिए। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिए कि नमाज वाले स्थानों पर सफाई व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा जाए। कहीं पर भी सड़कों पर नमाज नहीं चाहिए। उन्होंने कहा सभी कि तहसील स्तर पर एसडीएम, सीओ, थाने व चैकी स्तर पर आयोजकों के बीच संवाद बनाएं रखें। सोशल मीडिया पर भी मजिस्ट्रेट व पुलिस स्तर से विशेष नजर रखी जायेगी। उन्होंने सभी सम्प्रदाय के लोगों से अनुरोध किया कि कोई भी कहीं भी गलत कमेंट या पोस्ट करता है, तो तत्काल पुलिस के संज्ञान में लाए, उस पर तत्काल कार्यवाही की जायेगी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों व मस्जिदों के आस-पास के क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था, विद्युत व्यवस्था व पीने के पानी की उचित व्यवस्था रहनी चाहिये। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम आयोजन के बाद सड़क पर पड़ी गन्दगी को तत्काल साफ कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेेंगे। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था सख्त होनी चाहिए एवं मजिस्ट्रेट और पुलिस अपने स्थलों पर ड्यूटी करेंगे।
बैठक में उपजिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार राय, उपजिलाधिकाी मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, मऊ नवदीप शुक्ला, राजापुर प्रमोद कुमार झा, नगर पालिका के अधिकशासी अधिकारी रामअचल कुरील सहित संबंधित अधिकारी व विभिन्न समुदायों के धर्मगुरु व लोग मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.