उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर।बक्शा पुलिस ने ई रिक्सा चालक की पिटाई व रिक्सा छिनैती कर जबरन घर पर ले जाने के आरोप में दो नामजद तथा दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट एससीएसटी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया है। तेजीबाजार के कपुरपुर गांव निवासी जयशंकर गौतम जनपद मुख्यालय पर भाड़े पर ई रिक्सा लेकर चलाते है। चालक का आरोप है सवारी बैठाकर बीते मंगलवार की शाम घर ज रहा था। रास्ते में बाइक चालक से मामूली टक्कर पर बक्शा बाजार में रिक्सा रोककर ओमकार सिंह, मुन्ना सिंह व दो अज्ञात ने लात घुसो से पिटाई कर रिक्सा छीनकर घर लेते गए। थानाध्यक्ष ओमनारायण सिंह ने मामलें की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
You must be logged in to post a comment.