ट्रक के आपस में टकराने पर चालक गंभीर

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर

 

 

जौनपुर।जफराबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत महरुपुर गांव के समीप बाईपास पर आपस में दो ट्रक के टक्कर हो जाने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया ।जानकारी के अनुसार जौनपुर से वाराणसी तरफ पार्सल लादकर ले जा रही ट्रक ने पंचर हों जाने के कारण खड़ी ट्रक को मारी जोरदार टक्कर । जिसमें ट्रक चालक योगेश पुत्र रामनिवास जिला कन्नौज के निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए ।जिसे पुलिस व ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल कर उपचार के लिए जिला अस्पताल‌ भेज दिया गया। जफराबाद थाना प्रभारी राजाराम द्विवेदी ने मौके पर पहुंचकर बाधित यातायात व्यवस्था को खुलवाकर जाम से निजात दिलाया।