ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक समेत दो की मौत

उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर

 

 

 

जौनपुर (मुंगरा बादशाहपुर)। स्थानीय थाना क्षेत्र के जंघई मार्ग स्थित विजाधरमऊ मोड़ के पास बुधवार को शाम करीब पांच बजे बाइक और ट्रैक्टर में हुई आमने सामने की भिड़ंत में बाइक सवार युवक समेत दो लोगो की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।

 

बताते है कि मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के बीजाधरमऊ गांव निवासी विशाल सिंह पुत्र विजय सिंह 25 वर्ष अपने पीछे बीजाधरमऊ निवासी रामसनेही सिंह पुत्र बद्री प्रसाद सिंह उम्र 80 वर्ष को बैठाकर मुंगरा बादशाहपुर बाजार आ रहे थे। जैसे ही इनकी बाइक जघई रोड स्थित बीजाधरमऊ मोड़ पर पहुंची सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट मे आकर गंभीर रूप दोनो लोग से घायल हो गए। लोगो की मदद से दोनो को पीएचसी मुंगरा बादशाहपुर लाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही जहा घर में कोहराम मच गया वही गांव में सन्नाटा पसर गया। मौके पर पहुंची पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।