उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: उत्तर प्रदेश शासन के मंशा के अनुरूप थाना समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अभिषेक आनंद तथा पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा की उपस्थिति में थाना कोतवाली कर्वी में थाना दिवस किया गया।
उन्होंने थाना समाधान दिवस में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुनकर शीघ्र निस्तारण के लिए सम्बन्धित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शासन की मंशा के अनुरूप गुणवत्ता युक्त समय बद्ध तरीके से निस्तारण कराया जाए। भूमि विवाद से सम्बन्धित प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण कराएं।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक थाना अशोक कुमार सिंह, चैकी प्रभारी सीतापुर प्रवीण सिंह, चैकी प्रभारी श्रीरामपुर राकेश मौर्य, अधिशासी अधिकारी रामअचल कुरील आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.