*भावपूर्ण कथा सुनकर मंत्रमुग्ध हुए श्रोता*

चित्रकूट: ग्राम लोहदा मे चल रही श्रीमद्‌भागवत कथा अमृतवर्षा का आज चैथा दिन बड़े धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कथा प्रवक्ता आचार्य बालकृष्ण भार्गव ने कथा रहस्य का सरल ढंग से विवेचन किया। कथा क्रम में शुक्रवार को मनु महाराज के पुत्र प्रियव्रत चरित्र से लेकर कृष्ण जन्म तक की मंगलमयी कथाओं का गान किया। उन्हांेने बताया कि प्रियव्रत का तात्पर्य जिसको व्रत ही प्रिय हो। इन्होने साल, द्वीपों का निर्माण किया तथा सात सागरों का भी निर्माण प्रियव्रत ने दिया। इन्हीं के पुत्र अग्नीय हुए जिन्होंने ‘नौ‘ वर्षों का निर्माण किया, जिसमे हम भारत वर्ष में रहते हैं।

कथा के माध्यम से गज ग्राह की पावन कथा सुनाकर श्रोताओं को अरातकतत्वों से सावधान किया। 13. गज गद्दहम मनुष्यों की कथा है। जब आप शरीर से लाचार हो जाएं (जब आपको ग्रह) पकड़ ले तो केवल भगवान की शरण में जाएं। संसार के लोग आपका साथ नही देते। इसके बाद वामन चरित्र, समुन्द्र मन्थन, सूर्य वंश का वर्णन रामावतार की कथा तथा कृष्ण कथा सुनाकर भक्तो को आनन्दित किया। कथा के आयोजक हिन्दू युवा वाहिनी के जिला प्रभारी भाजपा नेता प्रदीप शुक्ल परिवार सम्बन्धियों के साथ मिलकर कथाश्रमण करते हुए सभी भक्तों का आभार व्यक्त किया।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट