उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य उत्तर प्रदेश अमित मोहन प्रसाद अपने दो दिवसीय दौरे में सोमवार को सदगुरु नेत्र चिकित्सालय सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट का भ्रमण किया एवं ट्रस्ट मे चल रहे मानव सेवा के कायों का अवलोकन किया। भ्रमण के दौरान उन्होंने नेत्र रोगियों से बात कर उनका हाल चाल जना। उन्होंने सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के डायरेक्टर डा बीके जैन व प्रशासक डा इलेश जैन के साथ आई बैंक, आधुनिक सुविधाओं से लैस आपरेशन थियेटर ओपीडी आदि जगह का भ्रमण किया और नेत्र चिकित्सालय में हो रही मानव सेवा के कार्यों को सराहा। अपर मुख्य सचिव ने चिकित्सालय के प्रशासक डा इलेश जैन से जानकारी ली कि वर्ष मे यहां कितने नेत्र रोगियों का आपरेशन होता है। इस पर डा इलेश जैन ने बताया कि हमारे यहां पर लगभग एक लाख पैंतीस हजार नेत्र रोगियों का आपरेशन होता है। इस पर अपर मुख्य सचिव ने उनको बधाई देते हुए कहा कि ये तो बहुत ही बड़ी और गौरव कि बात है। सदगुरु सेवा संघ में बहुत बड़ी मानव सेवा हो रही है।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि रविवार को पूरे प्रदेश में प्रीकॉशन डोज का महा अभियान चलाया गया था उसी को देखने के उद्देश्य से जनपद चित्रकूट आये थे। और आज सदगुरु सेवा संघ में भ्रमण का मौका मिला और यहां चल रही मानव सेवा के बारे में भी जानने का मौका मिला।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.