राजस्थान (दैनिक कर्मभूमि)छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत एवं पुलिस थाना क्षेत्र सारथल में आज दिनाँक 12 फरवरी 2020 बुधवार को भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल, नगर अध्यक्ष राधेश्याम नागर एवं महामंत्री जीतराज पोटर के नेतृत्व में बिलेण्डी एवं भावपुरा शक्ति केंद्रो पर जाकर एक मीटिंग का आयोजन किया जिसमे सर्वप्रथम राजेंद्र सिंह जी मालोनी ने पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया ततपश्चात भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पं.दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि का कार्यक्रम रखा एवं भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र गोयल ने दीनदयाल उपाध्याय जी की जीवनी पर प्रकाश डाला, कार्यकर्ताओ से भाजपा की रीति नीति पर चलते हुए आगामी चुनाव मे एकजुटता से कार्य करने का आह्वान किया! कार्यक्रम संयोजक राजू मीना बोरदा ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया,अन्त मे शक्ति कलश कार्यक्रम की किया, जिसमे एकत्रित राशि को मण्डल पर भेजा जायेगा! कार्यक्रम में देवलाल जी गाडरी अमलावदा, कन्हैयालाल जी बंजारा, रामनरेश मालव ,रामचन्द्र जी सेन,छितर लाल जी पोटर सुरेंद्र नागर रामनिवास नागर जगदीश नागर बड़ाई रामस्वरूप नागर सत्यनारायण नागर लेखराज नागर सुखनेरी, भावपुरा से चौथमल जी लोधा खुमान सिंह,भीमराज लोधा द्वारका लाल लोधा, नयागांव से ओमप्रकाश बंजारा,मोहन बंजारा सुरेंद्र योगी, सियाराम आदि अनैक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
*रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद उपखंड*
You must be logged in to post a comment.