उत्तर प्रदेश (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर
वोडाफोन टावर के गार्ड को बंधक बनाकर 27 बैटरी लूट करने की घटना का सफल अनावरण, गार्ड ही निकला साजिशकर्ता-
श्री अशोक कुमार, पुलिस अधीक्षक महोदय जौनपुर के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर महोदय के निकटम पर्यवेक्षण व श्रीमान क्षेत्राधिकारी मछलीशहर जौनपुर महोदय के कुशल निर्देशन में थाना मीरगंज पुलिस को दिनांक 09/10.02.2020 की रात 01.00 बजे वोडाफोन टावर के गार्ड को बंधक बनाकर 27 बैटरी की लूट की घटना को अनावरण करने में सफलता प्राप्त हुई। थाना मीरगंज पर दिनांक 10.02.2020 को सूचना प्राप्त हुई कि बीती रात में सेमरी गांव अन्तर्गत स्थित वोडाफोन टावर के गार्ड को बंधक बनाकर टावर पर लगी 24 बैट्री को अज्ञात बदमाशों ने लूट लिया घटना के सम्बन्ध में थाना मीरगंज पर मु0अ0सं0 10/20 धारा 394 भादवि पंजीकृत कर घटना के अनावरण हेतु पुलिस टीमें गठित की गयी। अभियोग के विवेचना के क्रम में टावर के गार्ड राज चौहान से कडाई से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि टावर के गार्ड द्वारा ही अपने साथियों के साथ मिलकर बैटरी को चोरी करके बेच दिया गया है,आरोप से बचने के लिए लूट का झूठा मुकदमा थाना मीरगंज जौनपुर में लिखवाया है। टावर के गार्ड व घटना में सन्लिप्त उसके साथियों को गिरफ्तार करके पूछताछ की गयी तो सभी ने घटना में शामिल होना बताया। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटना में संलिप्त वाहन मारुती ओमिनी नं0 GJ 05 RG 3936 व चोरी की गई बैटरी को जंघई बाजार स्थित कबाडी के गोदाम से दिनांक 11.2.2020 को बरामद किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों का नाम व पता-
1.राज चौहान पुत्र शिव प्रसाद निवासी छोटी अरवासी बहादुर गढ थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज।
2.सुरेन्द्र सिंह चौहान उर्फ मधु निवासी छोटी अरवासी थाना फूलपुर जनपद प्रयागराज ।
3.महेन्द्र गुप्ता पुत्र विजय गुप्ता निवासी जंघई बाजार थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज।
4.विमलेश जायसवाल उर्फ लल्लू पुत्र अशोक कुमार जायसवाल लन0 जंघई बाजार थाना सरायममरेज जनपद प्रयागराज ।
पंजीकृत अभियोग-
मु0अ0सं0 10/20 धारा 195/394/406/411/413/414 थाना मीरगंज जनपद जौनपुर।
1.उ0नि0 संदीप कुमार शर्मा,
2.उ0नि0 संतोष कुमार शुक्ला,
3.हे0कां0 अरूण कुमार गौड, का0 सुधीर कुमार गौतम, का0 अनीस कुमार, कां0 सुखनन्दन यादव थाना मीरगंज जौनपुर
(रिपोर्ट अभिषेक शुक्ला जौनपुर)
You must be logged in to post a comment.