नहर कार्य में कांग्रेस नेता ने लगाया घटिया निर्माण सामग्री का आरोप

राजस्थान (दैनिक कर्मभूमि)छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील क्षेत्र में ल्हासी बांध खजूरिया से निकल रही नहर के निर्माणाधीन कार्यों में कांग्रेस नेता एवं ब्लाक कांग्रेस कमेटी के तोलाराम मीणा पंचायत अध्यक्ष दीगोद खालसा तहसील छीपाबड़ौद ने लिखित में प्रेस नोट जारी कर बताया गया है कि ल्हासी बांध खजूरिया से निकली नहर ग्राम गोरधनपुरा के समीप नहर निर्माण में घटिया सामग्री उपयोग कर भ्रष्टाचार कर सरकारी राशि का दुरुपयोग करने का भी आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता ने घटिया निर्माण कार्य की शिकायत फेक्स के माध्यम से माननीय अशोक गहलोत मुख्यमंत्री महोदय राजस्थान सरकार जयपुर माननीय उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट महोदय राजस्थान सरकार जयपुर एवं जिला कलेक्टर महोदय बारां को भी अवगत करा दिया गया है।की ल्हासी बांध खजूरिया तहसील छीपाबड़ौद में गोरधन पुरा ग्राम के पास पक्की नहर का निर्माण ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है जिसमें ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग राज्य सरकार की राशि का दुरुपयोग भ्रष्टाचार कर रहा है। एवं ठेकेदार के द्वारा घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग किया जा रहा है जिसको लेकर ग्रामवासियों के द्वारा ठेकेदार को कि ई बार अवगत कराया गया है। लेकिन ठेकेदार ने बताया कि में उपर तक कमिशन देता हूं मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।ओर मेरे जचेगी जैसा ही निर्माण करुंगा चाहे जो करुंगा।नेता ने कहा कि ठेकेदार द्वारा नहर निर्माण ग्राम गोरधन पुरा में किया जा रहा है जिसकी जांच करवाकर ठेकेदार के विरुद्ध कार्रवाई शुरू कर सरकारी राशि का हो रहा दुरुपयोग को रोका जाए।ओर सही कार्य करवाया जाए।

*रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद*