चित्रकूट: भ्रष्टाचार के लिए हमेशा चर्चा में रहने वाला जिला पूर्ति कार्यालय बारिश के मौसम का लाभ उठाना चाह रहा है। इसके चलते कार्यालय में रखे तमाम अभिलेख जानबूझकर नष्ट किए जाने की तैयारी है।
जिले में लगातार हो रही बारिश जहां लोगों के लिए परेषानी का कारण बन रही है, वहीं अब कुछ सरकारी कार्यालयों में इसका लाभ उठाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके चलते जिला पूर्ति कार्यालय कर्वी में जानबूझकर जलभराव और सीलन की स्थिति दर्षायी जा रही है। लोगों ने बताया कि यहां की छत बहुत दिनों से टपक रही है। इसके चलते कई बार सरकारी अभिलेख और कम्प्यूटर भी खराब हो चुके हैं, किन्तु कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
गौरतलब है कि विगत दिनों विभागीय लापरवाही के चलते जनता के बीच बटने वाला 11 हजार कुंतल खाद्यान लैफस हो चुका है। मात्र कर्वी ब्लाक में ही 65 कोटेदारों के बीच लगभग 4000 कुंतल खाद्यान नहीं दिया गया है। इसके अलावा जिला पूर्ति कार्यालय में कई मामलों में धांधली की शिकायत पूर्व में की जा चुकी है। सूत्रों के मुताबिक अभिलेखों को नष्ट करने के लिए जानबूझकर पानी टपकती छत के नीचे कम्प्यूटर रख दिये गये हैं। जिससे एक बड़े घपले की साजिश की सम्भावना नजर आ रही है।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.