*सपा सदस्यता प्रभारी ने अभियान की समीक्षा*

चित्रकूट: समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान प्रभारी पूर्व विधान परिषद सदस्य उदयवीर सिंह ने सोमवार को जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने सोमवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं नेताओं के साथ सदस्यता प्रभारी उदय वीर सिंह का जनपद सीमा पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। जिला कार्यालय में सोमवार को हुई आवश्यक बैठक में सपा सदस्यता प्रभारी उदयवीर सिंह ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का संदेश दिया। साथ ही आगामी नगर पंचायत एवं लोक सभा चुनाव के लिए पार्टी की रणनीति को लेकर चर्चा की। इसके बाद ग्राम सभा संग्रामपुर में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दोहरे चरित्र के लोगों का एक मायावी संगठन है। जिसमें चुनाव के दौरान जनता के लिए राहत भरे एवं लोक लुभावने वायदे किए जाते हैं, किन्तु सरकार बनते ही वही पार्टी के नेता गरीब किसान नौजवान और महिलाओं के साथ अन्याय अत्याचार और भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं। बाबा साहब द्वारा निर्मित संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए अधिक से अधिक समाजवादी पार्टी के सदस्य बने और आने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराकर देश एवं प्रदेश में अमन चैन और विकास को प्राथमिकता देने वाली सरकार बनाएं। गोष्ठी में सदर विधायक अनिल प्रधान ने कहा कि देश और प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार महंगाई बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे पर पूरी तरह फेल साबित हुई है। मुख्यमंत्री योगी का दूसरा कार्यकाल चल रहा है लेकिन चित्रकूट के विकास के लिए कोई योजना नहीं दे पाए हैं। जिला अध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने कहा हमारे नेता अखिलेश यादव के निर्देश पर कार्यकर्ता गांव और बूथ तक जाकर अधिक से अधिक लोगों को समाजवादी पार्टी का सदस्य बनाएंगे एवं जनपद में समाजवादी पार्टी को और अधिक मजबूती प्रदान करेंगे। इस मौके पर जिला महा सचिव फराज खां, जिला पंचायत सदस्य प्रेमचंद वर्मा, जिला उपाध्यक्ष मो गुलाब खां, प्रवक्ता सुभाष पटेल अरशद खान नरेंद्र यादव अमर पटेल इन्द्रभूषण अजय तिवारी घनश्याम यादव संजय गौतम आदि मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट