उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर कार्यक्रम के तहत ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि ने जेल परिसर में पौधे रोपे। केंद्र प्रभारी राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी दुर्गेश नंदिनी ने इस दौरान कल्पतरु प्रोजेक्ट का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के पूरक हैं। इनके बिना जीवनयापन करना असंभव है। वृक्ष हमारे सच्चे मित्र हैं। इनकी सेवा करना हर मनुष्य का दायित्व है। वृक्ष फल-फूल और छाया तो देते ही हैं साथ ही इनसे अनेक जीवनरक्षक औषधियों का निर्माण भी होता है। वृक्षों से शुद्ध प्राणवायु मिलती है। ये हमारे पर्यावरण की रक्षा कर उसे शुद्ध करते हैं। वृक्षों के कारण वर्षा चक्र संतुलित रहता है अतः हर व्यक्ति को पौधरोपण में योगदान अवश्य देना चाहिए। इस अवसर पर जेल प्रभारी संतोष सिंह, उप जेलर रजनीश कुमार, रामबाबू गुप्ता, किशोर अमरनानी, तेजप्रकाश एवम् उनकी धर्मपत्नी आदि मौजूद रहीं। बंदियों ने पौधे लगाने का संकल्प लिया। ब्रह्माकुमारी सोनू ने संस्थान का परिचय दिया।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.