राजापुर, चित्रकूट: अटल जन शक्ति संगठन के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी राजापुर रहे मौजूद रहे ।
अटल जन शक्ति संगठन के जिला उपाध्यक्ष जीतेंद्र तिवारी उर्फ गोलू द्वारा अपने निज निवास राजापुर तहसील के रायपुर गांव स्थित मजरा तिवारी पुलिया में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें राजापुर के उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार झा आंवला, नींबू के पौधे लगा इस वृक्ष रोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं वृक्षारोपण कार्यक्रम में अटल जन शक्ति संगठन के बुंदेलखंड प्रभारी अन्नू मिश्रा ने भी आवला व नींबू के पौधे लगाए। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ पत्रकार शिवा निषाद, महेश पांडेय, राजापुर हल्का इंचार्ज राजेश कुमार राय, अटल जन शक्ति संगठन के जिला सचिव अंशुमान पाण्डेय, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रायपुर देव नारायण तिवारी आदि मौजूद रहे ।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.