चित्रकूट: उत्तर प्रदेश वित्त एवं लेखा सेवा के अफसर और जिले के वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार को नियमित रूप से पदोन्नति समूह ‘क‘ ज्येष्ठ वेतनमान श्रेणी-दो अपुनरीक्षित वेतनबैण्ड रू.15600-39100 ग्रेड वेतन रू. 6600 पे मैट्रिक्स लेबिल-11 से ज्येष्ठ वेतनमान श्रेणी -एक अपुनरीक्षित वेतनबैण्ड रू. 15600-39100 ग्रेड वेतन रू.7600 पे मैट्रिक्स लेबिल-12 में 26 अगस्त 2022 से की गई है। वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार ने पदोन्नत पद का प्रभार 26 अगस्त 2022 को अपरान्ह में ही ग्रहण कर लिया है। शासन द्वारा उनकी सेवाओं के मूल्यांकन के बाद प्रमोशन मिलने पर उनके शुभचिंतकों, सभी विभागों के अफसरों तथा वित्त विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें बधाई दी है। वरिष्ठ कोषाधिकारी शैलेश कुमार तीन वर्ष से अधिक समय से जिले में वरिष्ठ कोषाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उनकी बेदाग, सराहनीय, ईमानदार और निष्पक्ष कार्यशैली के लिए प्रमोशन का यह तोहफा उन्हें मिला है । वरिष्ठ कोषाधिकारी के पद का दायित्व संभालते हुए उन्होंने जिले की ट्रेजरी को जहां भव्य स्वरूप प्रदान किया, वहीं उसे नई तकनीकी से भी लैस किया। उनके कार्यकाल में ट्रेजरी से होने वाले सभी वित्तीय लेन देन पारदर्शी तरीके से नियमानुसार सम्पन्न हो रहे है। उनके द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपनी पेंशन और देयकों के भुगतान में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ रही है। इसके साथ ही विशेष रूप से वरिष्ठ कोषाधिकारी के द्वारा कोरोना काल में जनपद के समस्त प्रकार के पेंशनरों को पेंशन एवं विभिन्न विभागों में कार्यरत् अधिकारी कर्मचारियों को नियमित रूप से वेतन इत्यादि देयकों का भुगतान भी ससमय किया गया। जिससे सभी लोग इनकी कार्यशैली की सराहना करते हैं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.