*युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष ने एक साल के कार्यकाल को वरिष्ठ नेताओं ने बताया सराहनीय*

चित्रकूट: भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा के कार्यकाल के एक साल पूरा होने पर युवा भाजपाइयों ने खोह गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने कहा कि भाजपा की कल्याणकारी नीतियों को गांव-गांव पहुंचाने की जिम्मेदारी भाजयुमो के युवा कार्यकर्ताओं की है।
उन्होंने कहा कि जिले की इकाई ने जिस तरह से अपने दायित्वों का निर्वहन किया है, उसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा चंद्रप्रकाश खरे कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे। उन्होंने भी भाजयुमो कार्यकर्ताओं की लगन की सराहना की। जिलाध्यक्ष विकास मिश्रा ने सभी का आभार जताया और कहा कि वह कार्यकर्ताओं के दम पर गलत बातों के खिलाफ लड़ते रहेंगे और जिले में पार्टी को ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए काम करेंगे। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, पूर्व सांसद भैरों प्रसाद मिश्र, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, पालिकाध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, सूरज मिश्र, प्रमेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट