पुलवामा शहीदों को श्रद्धा से किया याद काव्य गोष्टि आयोजित

राजस्थान (दैनिक कर्मभूमि) बारां छीपाबड़ौद उपखंड एवं तहसील मुख्यालय स्थित कस्बा मुख्यालय पर पुलवामा में शहिद हुए शहिदों को याद करते हुए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय की के द्वारा भारत सीनियर स्कूल में पुलवामा में सीआरपीएफ के शहीदों को श्रदांजलि अर्पित करके श्रद्धा से याद किया गया!

शिक्षक संघ के अध्यक्ष नन्दलाल केसरी ने बताया कि इस अवसर पर काव्य गोष्टि आयोजित करके शहीदों को श्रद्धा से याद किया गया!गोष्टि का शुभारम्भ भारत सीनियर स्कूल के निदेशक सतीश शर्मा द्वारा भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके किया गया!
गोष्टि में हाड़ौती के प्रसिद्द कवि चंपालाल हाड़ोत्या,निरंजन कोकबान लक्ष्मीचंद लाडला मोहनलाल मीना नन्दलाल केसरी सहित द्वारा काव्य पाठ किया!

रिपोर्टर कुलदीप सिंह सिरोहीया बारां छीपाबड़ौद