चित्रकूट: जिलाधिकारी अभिषेक आनन्द की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के भूलेख सत्यापन के संबंध में बैठक गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई।
जिलाधिकारी ने उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिए कि जो प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के गैप की सूची है, उसे उप जिलाधिकारियों को उपलब्ध करा दें ताकि सत्यापन कराकर फीडिंग कराई जा सके और यह पता चल सके कि उसमें लाभार्थी भूमिहीन, डबल, मृतक है तो उसकी जानकारी हो सके तथा जो आपके स्तर पर डाटा फीडिंग के लिए लंबित है, उसमें जिला सूचना विज्ञान अधिकारी से संपर्क करा कर पोर्टल में अपलोड कराएं। उन्होंने तहसीलदारों को निर्देश दिए कि जो लाभार्थी भूमिहीन है, उसका सत्यापन अच्छी तरह से कराएं ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति छूटने न पाए। जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारियों से कहा कि शासन से लगातार भूलेख सत्यापन की फीडिंग की समीक्षा की जा रही है, इस कारण में लेखपाल व कानूनगो को लगाकर सत्यापन कराकर फीड कराएं ताकि प्रगति ठीक हो सके। उप निदेशक कृषि से कहा कि जो बैंकों से किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों के नाम, खाता की सूचना दी गई है, उसको तहसीलों को तत्काल भेजें। उप जिलाधिकारियों से कहा कि जो शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की सूचना है, उसे तत्काल भेजें तथा बाढ़ के दौरान तहसील मऊ व राजापुर के अंतर्गत जिन किसानों की फसलों का नुकसान तथा आवास आदि गिरे हैं, उसकी भी सूचना भेजें ताकि शासन को अवगत कराया जा सके।
बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर बहादुर सिंह, उप जिलाधिकारी कर्वी पूजा यादव, मऊ नवदीप शुक्ला, राजापुर प्रमोद कुमार झा, मानिकपुर प्रमेश श्रीवास्तव, अपर उपजिलाधिकारी राजबहादुर, उपनिदेशक कृषि राजकुमार, जिला कृषि अधिकारी आरपी शुक्ला, तहसीलदार कर्वी राकेश कुमार पाठक, मऊ शशि कांत मणि, मानिकपुर राजेश कुमार, राजापुर संजय अग्रहरी आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.