उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) जौनपुर (चंदवक)। थाना परिसर में मंगलवार को उपजिलाधिकारी माँज अख्तर की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति का बैठक आयोजित हुई।चंदवक थाना परिसर में उप जिलाधिकारी माज अख्तर सीओ गौरव शर्मा चंदवक थाना अध्यक्ष विजय शंकर सिंह ने सरकार द्वारा दिशा निर्देश को लोगों द्वारा अवगत कराया गया कि दुर्गा पूजा समिति एवं रामलीला समिति को दुर्गा पूजा प्रतिमा स्थापित कर पूजा पाठ मेले में सतर्कता एवं रावण का पुतला दहन आदि पर चर्चा कर गंभीरता से बताया। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष भोला सेठ रामलीला समिति के अध्यक्ष भगवती सेठ को प्रशासन द्वारा निर्देश दिया गया कि किसी प्रकार का सरकार द्वारा गाइडलाइन का उल्लंघन ना हो दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों को एक संगठन बनाकर मूर्ति की स्वयं सुरक्षा करने का निर्देश भी दिया। इस मौके पर चंदवक बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिलोकी गुप्ता,विनोद कुमार सिंह,महेंद्र प्रजापति, सुरेंद्र सोनकर, राजू यादव,बबलू सिंह प्रधान, रामगढ़ प्रधान सहित सभी गावों के सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे।
एडिटर अभिषेक शुक्ला जौनपुर
You must be logged in to post a comment.