उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: यमुना नदी में नहाने गया पांच वर्षीय बालक की पानी में डूबने से मौत हो गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊ तहसील क्षेत्र के अन्तर्गत सोहेल गांव के निवासी दयाशंकर का पांच वर्षीय पुत्र विमल निषाद घर से यमुना नदी में नहाने गया था। इस दौरान वह गहराई वाले स्थान में पहुंच गया और पानी में डूब गया। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे पानी से बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गांव के लेखपाल रविशंकर द्विवेदी ने इस मामले की सूचना राजस्व विभाग के अधिकारियों को दी । ग्रामीणों द्वारा सूचना दिए जाने पर मऊ थाने के उप निरीक्षक विपिन मिश्रा मौके पर पहुंच गये। उन्होंने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। घटना के बाद से मृतक की मां सुकुरी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने बताया कि मृतक अपने तीन भाईयों में सबसे छोटा था।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.