उत्तर प्रदेश (राष्ट्रीय दैनिक कर्मभूमि)जौनपुर
जौनपुर।(नौपेड़वां) बक्शा थाना क्षेत्र के अंतर्गत संवसा मोड़ के हाइवे के किनारे झाड़ी में एक अज्ञात महिला का जला हुआ शव मिलने से पूरे क्षेत्र में मचा हड़कंप मचा हुआ है।युवती का चेहरा पूरी तरह से जल गया है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे बख्शा थानाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह अपने पुलिस टीम के साथ जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई में जुटे हुए हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला को मारकर यहां पर लाया गया और उसको जलाया गया है। क्योंकि युवती के शव के आसपास कुछ स्थानों पर जले हुए के निशान हैं। युवती के शव के पास से उसके कंगन और चांदी का एक छोटा सा लॉकेट भी पड़ा मिला हुआ। इस घटना से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है पुलिस अपनी कार्यवाही में जुटी हुई है। समाचार लिखित तक युवती का शिनाख्त नहीं हो पाई है।
You must be logged in to post a comment.