अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देश पर अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बहिलपुरवा इन्द्रजीत गौतम के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक दृगपाल सिंह थाना बहिलपुरवा तथा आरक्षी शरमन कुषवाहा द्वारा अभियुक्त जगदीश पटेल पुत्र धर्मराज पटेल निवासी छीतूपुर मजरा ददरीमाफी थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध थाना बहिलपुरवा में आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट