सांसद ने किया रामायण दर्षन का शुभारम्भ

उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: विश्व पर्यटन दिवस 27 सितंबर को मनाया जाता हैं। संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन द्वारा इस वर्ष की थीम पर्यटन पुर्नविचार निर्धारित की गयी है। जनपद चित्रकूट विश्व पर्यटन दिवस 2022 के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार की स्वदेश दर्शन योजनांतर्गत निर्मित रामायण दर्शन एवं डिजिटल गैलरी को तीर्थयात्रियों, श्रद्धालुओं के लिए उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सांसद आरके सिंह पटेल द्वारा शुभारंभ किया गया। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने बताया कि रामायण दर्शन शों प्रभु श्री रामचंद्र के जीवन वृत्त पर आधारित 270°प्रोजक्शन शों हैं। जिसको आमजन के लिए गुरुवार अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन संचालित किया जायेगा। शों का समय 11 बजे, 1 बजे, 3 बजे एवं 5 बजे रहेगा। टिकट दरें 20 रुपए तथा 10 रुपए रहेगा तथा 5 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निःशुल्क होगा। शो की अवधि 35 मिनट की हैं। पर्यटन विभाग द्वारा संचालित यह शों जनपद चित्रकूट के लिए पर्यटन के एक नये आयाम स्थापित करेगा तथा भविष्य में पर्यटकों के लिए एक दर्शनीय पर्यटक स्थल साबित होगा।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्र प्रकाश खरे आदि मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट