उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: सांसद आरके सिंह पटेल, अध्यक्ष जिला पंचायत अशोक जाटव, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद कर्वी नरेंद्र गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे ने शनिवार को संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद कर्वी से हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया। उन्होंने संचारी रोग नियंत्रण के रोकथाम एवं बचाव के लिए बच्चों, अधिकारियों कर्मचारियों को शपथ दिलाई।
रैली में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों नगर पालिका स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी शामिल रहे। रैली नगर पालिका परिषद कर्वी से शुभारंभ होकर बस स्टॉप, पटेल तिराहा, एलआईसी चैराहा होते हुए पुरानी बाजार कर्वी में समापन किया गया।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ भूपेश द्विवेदी ने जनप्रतिनिधियों को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान महिला मोर्चा की अध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी, पंकज अग्रवाल तथा अन्य जनप्रतिनिधि तथा संबंधित अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.