*सूखा गांजा के साथ तीन गिरफ्तार*

चित्रकूट: पुलिस अधीक्षक अतुल शर्मा के निर्देष पर मादप पदार्थो की बिक्री एवं तस्करी की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में चित्रकूट पुलिस ने 3 अभियुक्तो को 3 किलो 600 ग्राम सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया।

षिवरामपुर चैकी प्रभारी रजोल नागर तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त कमल कपाड़िया पुत्र सागर कपाड़िया को एक किलो 300 ग्राम अवैध सूखा गांजा, सुनील पुत्र बच्छराज निवासी शिवरामपुर थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट 1 किलो 200 ग्राम अवैध सूखा गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध थाना कोतवाली कर्वी में एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किये गये। गिरफ्तारी के दौरान आरक्षी अरविन्द सोनी, प्रकाश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

इसी प्रकार बरगढ़ थाना के उप निरीक्षक प्रभुनाथ सिंह तथा उनकी टीम द्वारा अभियुक्त लवकुश द्विवेदी पुत्र रामसजीवन निवासी मुर्का थाना बरगढ़ जनपद चित्रकूट को 1 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना बरगढ़ मे एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तार के दौरान आरक्षी चन्दन विश्वकर्मा, राहुल दीक्षित, राघवेन्द्र राजपूत आदि मौजूद रहे।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट