*व्यापारियों और संतों ने निकाली विशाल गांधी यात्रा**व्यापारियों और संतों ने निकाली विशाल गांधी यात्रा*

चित्रकूट: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भव्य स्वच्छता संदेश शपथ का कार्यक्रम आयोजित हुआ व्यापारी व भाजपा नेता शानू गुप्ता के संयोजन में विशाल गांधी यात्रा निकाली गई। कामतानाथ प्रमुख द्वार के महन्त मदन गोपाल दास के सानिध्य में वरिष्ठ अध्वक्ता संरक्षक अशोक गुप्ता की अध्यक्षता में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे के आतिथ्य में समाजसेवी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन शानू गुप्ता के नेतृत्व में विशाल स्वच्छता संदेश गाँधी यात्रा का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

सभी नगर वासियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। स्वच्छता गाँधी यात्रा विशाल रूप में पुरानी कोतवाली के पास से ट्रैफिक चैराहा होते हुए शंभू पेट्रोल पंप के पास वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक गुप्ता के निवास समीप यात्रा का समापन हुआ। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी शानू गुप्ता ने कहा कि महात्मा गांधी का भारत की आजादी का जो सपना था वह राजनैतिक आजादी ही नहीं थी बल्कि एक स्वच्छ सुंदर और विकसित भारत की कल्पना थी। इसी के साथ हम सब स्वच्छता का संकल्प लेकर दुनिया में भारत को सर्वश्रेष्ठ बनाएं। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को सबको मिलकर सफल बनाना है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक संरक्षक डॉ सीताराम गुप्ता, जिला अध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, प्रदेश संगठन मंत्री विनोद केसरवानी, मुख्य संरक्षक सुनील हड्डू गुप्ता, जिला कोषाध्यक्ष सुनील जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष शकुंतला गुप्ता, युवा महामंत्री शेशू जायसवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिओम करवरिया, संरक्षक हीरामन जयसवाल, मंडल सचिव विनोद आर्य, कार्यवाहक अध्यक्ष राम प्रकाश केसरवानी, महिला महामंत्री मंजुला निषाद, विष्णु केसरवानी, उपाध्यक्ष रामनरेश अग्रहरि, शिव शंकर गुप्ता, युवा नगर अध्यक्ष मोनू यादव, बृजेश सिंह पटेल, उमेश केसरवानी, रुपेश निगम, मनोज गुप्ता, सुनील निषाद, रामसनेही निषाद, कुशल पांडेय, किशन सोनी, राजीव गुप्ता, दशरथ केसरवानी, विवेक पाठक, तन्नू अग्रहरी, शुभम अग्रहरी, कमलेश साहू, अमित गुप्ता, काजू जनार्दन चतुर्वेदी, आशीष गुप्ता, नवल किशोर अग्रवाल, रवि राज अग्रहरी, नारायण दास गुप्ता, ललित जायसवाल, सुड्डू अग्रवाल, राजेंद्र मामा, अवधेश जायसवाल, शंकर दयाल जयसवाल, राजेश केसरवानी, लाला केसरवानी, सुरेश जयसवाल, लड्डन गुरु, संतोष गुप्ता, अनुराग गुप्ता, पप्पू साहू, मुक्कू कहार, अभिषेक केशरवानी, सौरभ केसरवानी, मनोज सोनी, राजेश सैनी, आनंद बाबा, राजाराम विश्वकर्मा, रविंद्र विश्वकर्मा, सुशील पांडेय, बउआ गुप्ता, पूजा गुप्ता, संध्या गुप्ता, आराधना सोनी, साधना पांडेय, कंचन सोनी, सीता सोनी, स्वतंत्र गुप्ता, अमित गुप्ता, राम प्रकाश चैरसिया, सौरभ त्रिपाठी, कक्का नथिं खटीक, जमुना अग्रवाल, गंगा केसरवानी, लाला, अशोक गुप्ता, शंकर लाल सोनी, शीलू गुप्ता, सुनील, सोनू गुप्ता, प्रिंशू गुप्ता, अंशुल गुप्ता, राजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे ।

 

*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव

*जनपद* चित्रकूट