उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: चित्रकूट के द्वितीय तमसा तट पर स्थित आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली पर्वत चोटी में शरद पूर्णिमा 9 अक्टूबर को भव्य महर्षि वाल्मीकि जयंती समारोह का आयोजन किया जाएगा। महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत भरतदास महाराज ने बताया कि वाल्मीक प्रतिमा पूजन, गौ पूजन, हवन, महर्षि वाल्मीकि रामायण का सुन्दर पाठ वेद पाठी ब्राम्हणों द्वारा विधिवत विधिविधान से किया जाएगा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्यक्रम में सभी क्षेत्रवासी, संत महात्मा और श्रद्धालु शामिल होंगे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.