उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय (दैनिक कर्मभूमि) चित्रकूट: भारतीय किसान यूनियन जनपद चित्रकूट द्वारा किसानों के मसीहा चैधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की 87 वीं जयन्ती समारोह को किसान मजदूर अधिकार दिवस के रूप में जयन्ती मनाई। जिलाध्यक्ष राम सिंह राही की अध्यक्षता में तहसील अध्यक्ष राजकिशोर सिंह पटेल के नेतृत्व में राजापुर में किसान मसीहा को याद किया गया, उनके सिद्धान्तों पर आधारित किसानों को उनके हक व अधिकार को बताया गया।
जिलाध्यक्ष राम सिंह राही ने कहा कि चैधरी महेन्द्र सिंह टिकैत की जीवनी पर आधारित किसानों को उनके उद्देश्य, किसानों के प्रति उनकी निष्ठा, किसानों के हक व अधिकार को जगाने का काम किया है। आज देश के किसानों के हक व अधिकार के लिए कई बार जेल भी गए, दिल्ली सरकार को घेरने का काम किया है तथा देश के किसानों को जागरूक किया है। आज पूरे देश का किसान अपने किसान मसीहा की जयंती बड़े हर्ष से मना रहा है। जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह ने बताया कि हाल ही किसानों के ट्रक्टरों टाली पर सरकार द्वारा जो प्रतिबन्ध लगाया गया है। भारतीय किसान यूनियन इसका विरोध करता है। किसानों पर सरकार का ये दबाव नही चलेगा यदि क्या कोई किसान अपना परिवार लेकर अपने साधन से किसी तीर्थ स्थल व समाजिक कार्य के लिए उपयोग नही कर सकता यदि नही तो क्या सरकार उसको फ्री में साधन मुहैया कराएगी। सरकार किसानों की अन्ना जानवरों से खेती तो बचा नहि पा रही हैं न ही गौरक्षा कर पर रही हैं। प्रतिदिन अन्ना जानवरो की वजह से जिले में दर्जनों एक्सीडेंट होते तो सरकार क्यो नही बन्द कर पा रही हैं। जिला उपाध्यक्ष शिवदयाल सिंह बघेल ने बताया कि अभी तो जानवरों से किसान परेशान हैं। अब गांवो में बन्दरों का आतंक व्यबत हो रहा है अब बन्दरों द्वारा किसानों की फसल व आम जनमानस पर हमला कर रहे हैं बन्दर वन विभाग अभी चुप्पी साधे बैठा है।
इस मौके पर मण्डल अध्यक्ष कमल नयन पटेल, मण्डल उपाध्यक्ष रामकरन सिंह, मण्डल सचिव उदयनारायण सिंह, युवा बिंग जिलाध्यक्ष तीरथ सिंह फौजी, शैलेन्द्र सिंह, योगेन्द्र सिंह, राममूरत नामदेव, बीरेंद्र सिंह, रमेश फौजी, प्रेम सिंह, रामबालक पाल, अखिलेश मिश्रा, शत्रुघ्न सिंह, नीलकण्ठ द्विवेदी, नरेश त्रिपाठी, रामेश्वर सिंह, नरेश सिंह, जशवंत सिंह, मीडिया प्रभारी देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.