राष्ट्रीय (दैनिक कर्म भूमि) अंबेडकर नगर
आशा बहू आशा संगिनी ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र ससम्मान दिनांक 3-10 -2022 को अवगत कराया गया था जिले के समस्त आशा एवं आशा संगिनी जो कार्य करती है उसके सापेक्ष जो प्रोत्साहन राशि दी जाती है वह अप्रैल 2021 से मार्च 2022 तक कई मदो का भुगतान अभी तक नहीं किया गया । पिछले वित्तीय वर्ष को जैसे रुपया 12000 कोविड-19 का माननीय मुख्यमंत्री जी द्वारा बढ़ाया गया था सिर्फ 40 आशा एवं आशा संगिनी को मिला है बाकी लगभग 200 आशा एवं आशा संगिनी का भुगतान नहीं किया गया है ।और माननीय मुख्यमंत्री द्वारा पंद्रह सौ रुपये की बढ़ोतरी की गई थी जनवरी 2022 से मार्च 2022 तक 45 सौ रुपये 247 आशा एवं आशा संगिनी को अभी तक नहीं दिया गया और इसके अतिरिक्त फाइलेरिया मलेरिया टीवी कुष्ठ रोग कोविड-19 सर्विलांस सर्वे कई ट्रेनिंग का भुगतान JSY,PMMVY हेल्थ वैलनेस सेंटर नसबंदी आशा एवं लाभार्थी का भुगतान बकाया भुगतान है । अप्रैल 2022 से लेकर सितंबर 2022 तक का भुगतान लंबित है जिसमें अप्रैल मई-जून का कुछ प्रोत्साहन दी गई है उसमें भी मनमाने ढंग से कटौती की गई है माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बढ़ोतरी का पंद्रह सौ रुपया वह भी अप्रैल से लेकर सितंबर तक का भुगतान नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त संचारी रोग व दस्तक अभियान का कार्यक्रम जो कि 15 -15 दिनों का होता है इसका आशा और आशा संगिनी को कोई भी प्रोत्साहन राशि नहीं दिया जाता है। कई महीनों से अनवरत माननीय चिकित्सा अधिकारी महोदय से मीटिंग करके लिखित व मौखिक भुगतान करने के लिए निवेदन किया गया है, चिकित्साधिकारी की तरफ से बार-बार 1 – 1 सप्ताह की मोहलत मांगी गई है इसका कोई भी परिणाम नहीं निकला
आशा एवं आशा संगिनीयों का भुगतान नहीं होने की दशा में बहुत ही आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।आशाएं भुखमरी की कगार पर पहुंच गई है, उनमें बहुत ज्यादा आक्रोश है, जिलाधिकारी से गुहार लगाते हुए आशा संगिनी यों और आशाओं ने मजबूर होकर 6 अक्टूबर 2022 से 8 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार करते हुए जिला मुख्यालय पर अंबेडकर प्रतिमा धरने के पास धरने पर बैठेंगे। इसके उपरांत भी हमारा भुगतान नहीं किया गया तो हम अपने धरने को अनिश्चितकालीन धरने पर बदल देंगे । आशा एवं आशा संगिनी बहनों के साथ यदि किसी प्रकार की घटना घटित होती है तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
मांगे निम्नवत है-
12000 रुपए कोविड-19 का व 4500 रुपये राज्य बजट का जो 200 आशा और आशा संगिनी का रुका हुआ है उसको तत्काल कराया जाए ।
जो भुगतान में कटौती हुई है वह तत्काल पूरा कराया जाए
PMMVY का 2020 से आज तक का जो आशा संगिनी का रुका हुआ है, उसको तत्काल कराया जाए ।
2021-2022 की तरह जितने भी लंबित भुगतान है उसे तत्काल कराया जाए।
रिपोर्ट-विमलेश विश्वकर्मा व्यूरो चीफ अंबेडकर नगर
You must be logged in to post a comment.