चित्रकूट: जिला उद्यान अधिकारी चित्रकूट के पद पर आशीष कटियार जिला उद्यान अधिकारी को तैनात किया गया है जिला उद्यान अधिकारी जालौन के साथ-साथ जिला उद्यान अधिकारी चित्रकूट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। जिला उद्यान अधिकारी कटिहार वर्ष 2017 बैच के पीएच एस अधिकारी है।
जिला उद्यान अधिकारी आशीष कटियार ने समस्त कृषकों से कहा है कि उद्यान विभाग द्वारा संचालित विभिन्न औद्यानिक योजनाओं यथा एकीकृत बागवानी विकास मिशन में फल क्षेत्र विस्तार में पपीता 2 हेक्टेयर, अमरूद 6 हेक्टेयर, आंवला 5 हेक्टेयर, नींबू 5 हेक्टेयर, करौंदा 7 हेक्टेयर, कटहल 4 हेक्टेयर व मसाला क्षेत्र विस्तार में प्याज (रबी) 15 हेक्टेयर, शंकर साकभाजी क्षेत्र विस्तार में 120 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इसी प्रकार प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना में ड्रिप 230 हेक्टेयर, मिनी स्प्रिंकलर 550 हेक्टेयर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर 1645 हेक्टेयर व रेनगन में 185 हेक्टेयर का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इन योजनाओं में लाभ लेने के लिए विभागीय ऑनलाइन पोर्टल में ऑनलाइन पंजीकरण कराकर कार्यालय में भूमि के प्रमाण यथा खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक छाया प्रति, दो फोटो व मोबाइल नंबर जमा करके विभागीय योजनाओं का लाभ ले सकते हैं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.