चित्रकूट: मुख्य विकास अधिकारी अमृतपाल कौर ने बताया कि विधायक मानिकपुर अविनाश चंद्र द्विवेदी द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में संबंधित विकास खंड वार कैंप लगाकर वृद्धावस्था, विधवा एवं दिव्यांग जनों को पेंशन, दिव्यांग प्रमाण पत्र दिलाए जाने के लिए ब्लॉक स्तर वार मेगा कैंप लगाया जाना है। इसी क्रम में कैंप का सफलता पूर्वक आयोजन के लिए प्रचार प्रसार करते हुए निम्नवत कार्मिक की ड्यूटी सुनिश्चित की गई है। जिसमें 11 अक्टूबर को 10 बजे से विकासखंड मऊ में नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी मऊ, नामित कार्मिक सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण दिनेश सिंह एवं कंप्यूटर ऑपरेटर समाज कल्याण स्वदेश कुमार एवं विकासखंड मानिकपुर में 14 अक्टूबर को 10 बजे से नोडल अधिकारी खंड विकास अधिकारी मानिकपुर, नामित कार्मिक पर्यवेक्षक सहायक विकास अधिकारी प्रशांत रैकवार, कंप्यूटर ऑपरेटर रामविलास समाज कल्याण नामित किए गए हैं।
*ब्यूरो रिपोर्ट* अश्विनी कुमार श्रीवास्तव
*जनपद* चित्रकूट
You must be logged in to post a comment.